सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने ली मंत्री की शपथ.


पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल ने लोक भवन में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह सादगीपूर्ण लेकिन राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ
मुख्यमंत्री के साथ-साथ विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दोनों नेताओं को बिहार की राजनीति में अनुभवी और प्रभावशाली चेहरों के रूप में देखा जाता है।
राजनीतिक समीकरण में बदलाव
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिहार में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। नई सरकार से विकास, कानून व्यवस्था और रोजगार के मोर्चे पर बड़े फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है।
आगे की रणनीति पर नजर
नई सरकार के गठन के बाद अब कैबिनेट विस्तार और विभागों के बंटवारे पर सबकी नजर रहेगी। माना जा रहा है कि जल्द ही अन्य मंत्रियों को भी शामिल किया जा सकता है। क्योंकि नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों की सदस्यता 14 अप्रैल को ही राज्यपाल के आदेश से समाप्त कर दी गई थी यह माना जा रहा है कि आने वाले समय में नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *