छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में 99.50 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का संचालन 04 नवम्बर 2025 से पारदर्शिता के साथ जारी है। बीएलओ द्वारा प्रदेशभर में घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है।आज तक प्रदेश में लगभग 02 करोड़ 11 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल 02 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 99.50 प्रतिशत है।

इस पर एक फोटो बनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *