दिल्ली में मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के सांसदों से मुलाकात की, कई विषय पर चर्चा

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की छत्तीसगढ़ सदन में सोमवार को राज्य के सांसदों के साथ रात्रिभोज पर आत्मीय मुलाकात हुई। इस अवसर पर सांसद के साथ विस्तार से संवाद किए और प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

छत्तीसगढ़ को विकास के नए आयामों तक पहुँचाने के लिए हम संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। मिलकर किए गए प्रयासों से ही नए, सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *