रायपुर. राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधियों के एक दल ने विधानसभा स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की।
महिला प्रतिनिधियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम और इसके समर्थन में विधानसभा में पारित शासकीय संकल्प के लिए आभार व्यक्त किया, इसे महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन जैसी पहलों को समाज में समानता और न्याय स्थापित करने वाला कदम बताया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की विकास यात्रा में भागीदारी और उनके सशक्तिकरण के महत्व पर भी जोर दिया।

