रायपुर. मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 सुश्री अनुष्का सोन ने विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की और महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए आयोजित विशेष सत्र को प्रेरणादायक बताया।
अनुष्का सोन ने कहा कि विधानसभा की ऐतिहासिक कार्यवाही सुनना उनके लिए बेहद सीखने वाला अनुभव रहा, जिससे वे समाज में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकेंगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही और नई पीढ़ी की बेटियों के शिक्षा, कला, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में योगदान की सराहना की। उन्होंने अनुष्का सोन को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा भी उपस्थित थे।

