असम में NDA की सरकार तय: हिमंत बिस्वा सरमा फिर होंगे मुख्यमंत्री, इस दिन को लेंगे शपथ

गुवाहाटी। असम की राजनीति में मुख्यमंत्री का चेहरा साफ हो गया है। हिमंत बिस्वा सरमा को NDA विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया है। इसके साथ ही वे लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।
12 मई को शपथ ग्रहण, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद
नवनिर्वाचित नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में NDA मंत्रिपरिषद शपथ लेगी।
उन्होंने कहा कि वे जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।


जनता से आशीर्वाद की अपील


गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत के दौरान सरमा ने कहा कि वे असम की जनता के आभारी हैं और भविष्य में भी उनके समर्थन की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य असम को देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल करना है।”


पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
हिमंत बिस्वा सरमा ने असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया।
लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार
सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA को लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाने का मौका मिला है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले पांच वर्षों में राज्य में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *