रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 में शामिल होंगे। इसके बाद रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा में नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण करेंगे। शाम को नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित ‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव-2026’ में भी शामिल होंगे।
सुबह रायपुर में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होंगे और 11:15 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे 14th India Industrial Fair 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड से रवाना होकर 12:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।
रायगढ़ में स्कूल भवन का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री करीब 1:30 बजे जिंदल एयरपोर्ट, रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वे ग्राम बनोरा स्थित अघोर आश्रम जाएंगे। दोपहर 2 बजे से 3:45 बजे तक नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे बनोरा से रवाना होकर जिंदल एयरपोर्ट हेलीपैड पहुंचेंगे और शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
शाम को विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री शाम 5:10 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इसके बाद शाम 6:05 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट के लिए रवाना होंगे। यहां शाम 6:30 से 7:30 बजे तक ‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव-2026’ में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 7:30 बजे होटल से रवाना होकर 7:35 बजे सेक्टर-24, नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद रात 8:10 बजे रवाना होकर 8:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुचेंगे.

