रायपुर में समर कैंप का भव्य शुभारंभ, 135 से अधिक बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी
रायपुर, 1 मई 2026। रायपुर स्थित कला केंद्र में 15 दिवसीय समर कैंप के प्रथम बैच का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की परिकल्पना और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
कैंप के पहले ही दिन बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 135 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में रुचि दिखाई। प्रतिभागियों ने गायन, वादन, गिटार, कीबोर्ड, नृत्य, क्ले आर्ट, पेंटिंग, माटी कला और ताइक्वांडो जैसी विधाओं में प्रशिक्षण लेना शुरू किया।
यह समर कैंप तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है—
- 1 मई से 15 मई
- 16 मई से 30 मई
- 1 जून से 15 जून
कैंप का समय प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। शुरुआती 30 मिनट योग और जुंबा के लिए रखे गए हैं, जबकि शेष समय में बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार कला प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कला केंद्र के नोडल अधिकारी श्री केदार पटेल के अनुसार, समर कैंप को लेकर अभिभावकों और बच्चों में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। इच्छुक अभिभावक अधिक जानकारी के लिए 9109029034 और 9669039034 पर संपर्क कर सकते हैं।

