बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को विष्णुदेव साय ने दी बधाई, फोन पर दी शुभकामनाएं

cm vishnudev sai

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

दूरभाष पर हुई बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि श्री चौधरी का अनुभव, मजबूत नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण राज्य को तेज़ी से प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगा।

गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को ही बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *