सीएम का बयान: कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत पर जताया दुख

cm sai

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत और एक अन्य के घायल होने पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु और एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने बताया कि घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित उपचार जारी है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने दिवंगत श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायल श्रमिक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *