Chhattisgarh: प्रदेश में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित, सेवा संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी

diya

रायपुर, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्ज्वलित किए। गांवों से लेकर शहरों तक दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

महिलाओं, युवाओं और किसानों सहित विभिन्न वर्गों ने लिया हिस्सा

‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक भागीदारी रही। महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीये जलाए। कई स्थानों पर दीपों से आकर्षक आकृतियां और संदेश भी बनाए गए।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंदिरों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मैदानों में नागरिक एकत्रित हुए। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर सेवा, सहयोग और सकारात्मक बदलाव के संकल्प का संदेश दिया गया।

17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य सेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ना है।

प्रदेशभर में आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम जनभागीदारी और सामूहिक उत्साह का प्रतीक बना। हजारों स्थानों पर एक साथ प्रज्ज्वलित हुए दीपों के माध्यम से सेवा, सुशासन और संकल्प का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *