नई दिल्ली. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी से सौजन्य की मुलाकात हुई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों सहित प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए संगठन तथा सरकार के समन्वय को सशक्त बनाने के विषय पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

