रायपुर। प्रदेश के विभिन्न जेलों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में आयोजित बैठक में कहा कि सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी होनी चाहिए।
बैठक में हिमांशु गुप्ता और वी.के. भतपहरी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे, जबकि कई अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। सचिव ने बैरक, बाउंड्रीवॉल, शौचालय और वॉच टॉवर जैसे निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर मॉनिटरिंग मजबूत करने के निर्देश दिए।
सुरक्षा और समन्वय पर विशेष जोर
मुकेश कुमार बंसल ने कहा कि जेल परिसरों में निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण सामग्री के सुरक्षित परिवहन और श्रमिकों को पर्याप्त कार्य समय देने के निर्देश भी दिए गए। ठेकेदारों को गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों में तेजी लाने को कहा गया।
बढ़ती कैदी संख्या को देखते हुए निर्माण जरूरी
हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रह रहे हैं, ऐसे में नए बैरकों और सुविधाओं के विस्तार से स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों से निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने की अपील की।
कई जिलों के कार्यों की समीक्षा
बैठक में रायपुर केंद्रीय जेल, बिलासपुर (नगोई) विशेष जेल, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर, सूरजपुर, कांकेर, बालोद, सारंगढ़, कवर्धा, अंबिकापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर सहित कई जिलों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

