“जनादेश से जनविश्वास तक: पांच राज्यों में भाजपा की बढ़त पर पीएम मोदी का संदेश—‘अब विकास ही राजनीति का केंद्र’”

नई दिल्ली. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न के बीच नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस जनादेश को “जनविश्वास और विकास की राजनीति की जीत” करार दिया। बंगाल में मजबूत बढ़त, असम में लगातार तीसरी जीत और पुदुचेरी में वापसी ने पार्टी के आत्मविश्वास को नई धार दी है।

ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच पीएम मोदी ने अपने संबोधन में “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिलने” का उल्लेख करते हुए इसे जनविश्वास का प्रतीक बताया। पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बढ़त, असम में लगातार तीसरी जीत और पुदुचेरी में वापसी ने भाजपा के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है।

“यह जीत सिर्फ चुनावी नहीं, विकसित भारत के संकल्प की मुहर”पीएम मोदी ने कहा कि यह परिणाम केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि “विकसित भारत” के विजन पर जनता की सहमति है।

उन्होंने कहा—“आज का दिन लोकतंत्र में आस्था, प्रदर्शन की राजनीति और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समर्पित है।”उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मतदाताओं ने भाजपा की नीयत और नीतियों पर भरोसा जताया है।

बंगाल में ‘नया युग’, हिंसा-मुक्त राजनीति का आह्वानपश्चिम बंगाल के नतीजों को ऐतिहासिक बताते हुए पीएम मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया और कहा कि उनका सपना अब साकार होता दिख रहा है।

उन्होंने कहा—“बंगाल आज भयमुक्त हुआ है और विकास के विश्वास से युक्त हुआ है।”करीब 93% मतदान का जिक्र करते हुए पीएम ने इसे लोकतंत्र की मजबूती का संकेत बताया। साथ ही उन्होंने सभी दलों से हिंसा की राजनीति छोड़ने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की अपील की।

असम में हैट्रिक, पुदुचेरी में वापसीअसम में लगातार तीसरी बार जीत को पीएम मोदी ने “विकास मॉडल की स्वीकृति” बताया। खासकर चाय बागान क्षेत्रों में मिले समर्थन को उन्होंने ऐतिहासिक बताया।पुदुचेरी के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वहां की जनता ने भाजपा के विजन को दोबारा स्वीकार किया है और सरकार युवाओं, मछुआरों और आम नागरिकों के कल्याण के लिए काम जारी रखेगी।

सरकार का फोकस: सुरक्षा, रोजगार और स्वास्थ्यअपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगामी प्राथमिकताओं को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार—महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करेगीयुवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगीआयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का विस्तार करेगीघुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सख्ती बरतेगी“जहां भाजपा, वहां सुशासन”पीएम मोदी ने कहा कि देश के 20 से अधिक राज्यों में एनडीए की सरकारें हैं और यह “गुड गवर्नेंस” पर जनता के भरोसे का प्रमाण है।

उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की—“अब समय है बदले की राजनीति छोड़कर बदलाव की राजनीति अपनाने का।”वैश्विक परिदृश्य में भारत का जनादेशपश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे समय में भारत ने स्थिरता और विकास को चुना है।

उन्होंने “अंग, बंग और कलिंग” के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों का सशक्त होना विकसित भारत की दिशा में अहम कदम है।

भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौलपीएम के पहुंचने से पहले ही पार्टी मुख्यालय में जश्न शुरू हो चुका था। अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, नारे लगाए और पूरे परिसर को फूलों व रोशनी से सजाया गया।बंगाल और असम से मिल रहे प्रचंड जीत के संकेतों ने इस उत्सव को और भी खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *