नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के गंगटोक की एक सुहावनी सुबह में युवाओं के साथ एक फुटबॉल सत्र में भाग लिया।
प्रधानमंत्री ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा:
“गंगटोक की एक मनभावन सुबह में सिक्किम में अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने से बेहतर और कुछ भी नहीं!”
इन युवाओं के साथ वास्तव में एक ऊर्जा से परिपूर्ण फुटबॉल सत्र रहा!”

गंगटोक में फुटबॉल की एक शानदार सुबह! हमने सीखा, खेला, उत्सव मनाया और सबसे बढ़कर, हमने खेल का भरपूर आनंद लिया…”


