पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदली जिंदगी: बलौदाबाजार की शिक्षिका को मिली मुफ्त बिजली, बनीं प्रेरणा

Devshri Sahu solar panel installation under PM Surya Ghar Yojana in Chhattisgarh

रायपुर, छत्तीसगढ़ में लागू पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के लिए राहत और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन रही है। इस योजना के तहत लोग सोलर पैनल लगाकर न केवल अपने बिजली बिल को कम कर रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

बलौदाबाजार जिले के ग्राम खैरघटा की निवासी और पेशे से शिक्षिका देवश्री साहू इस योजना का लाभ उठाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया, जिससे अब उन्हें लगभग मुफ्त बिजली मिल रही है।

देवश्री साहू बताती हैं कि उन्हें सोलर पैनल लगाने की प्रेरणा अपने भाई के घर से मिली, जहां उन्होंने पहली बार इस तकनीक को करीब से देखा और इसके फायदे समझे। इसके बाद उन्होंने जून 2025 में योजना के तहत अपने घर पर सोलर सिस्टम स्थापित कराया।

सोलर पैनल लगने के बाद उनके घर की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी, वहीं अब उनका बिल लगभग शून्य हो गया है। साथ ही, उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से सब्सिडी का लाभ भी मिला।

एक शिक्षिका होने के नाते देवश्री समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी को समझती हैं। वे अब अपने आसपास के लोगों, खासकर महिलाओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं और क्षेत्र में एक मिसाल बन चुकी हैं।

देवश्री साहू ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि यह योजना न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और बिजली खर्च से राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिसका सीधा लाभ देवश्री जैसे मध्यमवर्गीय परिवारों को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *