छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने विधायकों से समस्याओं और मुद्दों पर की चर्चा की

congress meeting cg pcc

महिला आरक्षण पर भाजपा को बेनकाब करने कांग्रेस प्रदेश, जिलों, ब्लाकों में करेगी कार्यक्रम

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने राजीव भवन में तीन महत्वपूर्ण बैठकें पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव गण एस सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू की उपस्थिति में लिया। पहली बैठक कांग्रेस के विधायकों की हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने विधायकों से उनके क्षेत्र की समस्याओं, मुद्दों और सांगठनिक गतिविधियों के बारे में चर्चा किया। दूसरी बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों तथा तीसरी बैठक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की हुई। इस बैठक में नगर, ब्लाक एवं मंडल कमेटी की गठन की समीक्षा, कांग्रेस ग्राम पंचायत कमेटी, वार्ड एवं बूथ कमेटी गठन की समीक्षा, भाजपा द्वारा महिला आरक्षण को लेकर फैलाये जा रहे झूठ, भ्रम के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा, भाजपा सरकार के नाकामियों एवं वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाने के कार्ययोजना पर चर्चा की गयी।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पर भाजपा के झूठ को बेनकाब करने कांग्रेस वार्डों, ब्लाको, जिलों और प्रदेश में कार्यक्रम करेगी तथा हमें जनता को सच्चाई बताना है। उन्होंने महिला आरक्षण पर कार्यक्रम की रूपरेखा शीघ्र बनाने के निर्देश भी प्रदेश कांग्रेस को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *