रायपुर, 30 अप्रैल 2026 – छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बिलासपुर शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बड़े पैमाने पर छापेमारी की।
दुर्ग में अमर इंफ्रा के डायरेक्टर और बीजेपी नेता चतुर्भुज राठी के महेश कालोनी स्थित निवास और कार्यालय पर टीम ने दस्तावेज़ और कागजात खंगाले। इसके अलावा गोविंद मंडल के भिलाई-3 स्थित घर और फैक्ट्री पर भी दबिश दी गई।
बिलासपुर में ईडी ने सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और उनके श्रीराम ज्वेलर्स के सदर बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर छापेमारी की।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई शराब घोटाले के फरार आरोपी विकास अग्रवाल के सिंडिकेट से जुड़े तारों की जांच के लिए की जा रही है। विकास अग्रवाल शराब कारोबारी अनवर ढेबर के करीबी हैं और विवेक अग्रवाल उनके भाई से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि यह मामला भारतमाला परियोजना से भी जुड़ा हुआ है।

