उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने उठाई बिहार के लिए IPL टीम की मांग, बोले- “बिहार का टैलेंट दुनिया जीत सकता है”


नई दिल्ली/पटना. देश के बड़े उद्योगपति Anil Agarwal ने बिहार में क्रिकेट को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए बिहार के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक टीम बनाए जाने की इच्छा जाहिर की है।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders जैसी सफल टीमों की तरह बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए।
अग्रवाल ने बिहार की क्रिकेट प्रतिभाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह राज्य हमेशा से देश को बेहतरीन खिलाड़ी देता रहा है। पटना के Ishan Kishan, समस्तीपुर के Vaibhav Suryavanshi और गोपालगंज के Saqib Hussain जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
सही मौके मिलें तो बिहार बनेगा क्रिकेट का पावरहाउस”
अग्रवाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि बिहार के खिलाड़ियों को अब भी वह पहचान और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर युवाओं को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और सही मार्गदर्शन मिले, तो बिहार की टीम दुनिया की बेहतरीन टीमों में शामिल हो सकती है।
युवाओं के साथ खड़े रहने का ऐलान
उन्होंने यह भी कहा कि वे बिहार के युवाओं और खिलाड़ियों के साथ मजबूती से खड़े हैं और राज्य में क्रिकेट के विकास के लिए हरसंभव समर्थन देने को तैयार हैं।
अग्रवाल के इस बयान के बाद बिहार में IPL टीम को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाते हैं, तो आने वाले समय में बिहार भी IPL के मानचित्र पर अपनी जगह बना सकता है।
फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह पहल सिर्फ एक विचार बनकर रह जाती है या फिर वास्तव में बिहार को उसकी अपनी IPL टीम मिल पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *